मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

एक ही बाइक पर सवार थे चार नाबालिग, तेज रफ्तार ने छीनी एक की जान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : शिवहर हाईवे के शिवहर–मधुबन खंड में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नयागांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 13 वर्षीय किशोर अनमोल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक ही बाइक पर चार नाबालिग

जानकारी के मुताबिक, सभी किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर शिवहर की ओर जा रहे थे। मृतक अनमोल कुमार नयागांव का रहने वाला था। उसके साथ विजय राम का पुत्र आशीष कुमार (12), मोहन राम का पुत्र साहिल कुमार (13) और मनोज राम का पुत्र बलवीर कुमार (13) भी बाइक पर थे। तेज रफ्तार के कारण चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से ‘फ्री हैंड’ के बाद CBI का एक्शन तेज, झारखंड खनन केस में अफसरों पर फोकस

अस्पताल में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने अनमोल कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। वहीं साहिल और बलवीर का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और एक ही बाइक पर चार नाबालिगों का सवार होना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की चेतावनी देता है।

https://samacharpost.live/2026/02/cbi-action-intensifies-after-supreme-court-free-hand-jharkhand-illegal-mining-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment