मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार: नए साल 2026 के पहले दिन ताराचंडी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

--Advertisment--


Samachar Post डेस्क, बिहार : सासाराम में नए साल 2026 के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध ताराचंडी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं का मानना है कि साल की शुरुआत देवी ताराचंडी के दर्शन से करने पर पूरे वर्ष माता की कृपा बनी रहती है। ठंड के बावजूद लोग सुबह-सवेरे मंदिर पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा में लगे रहे।

मंदिर परिसर में नए साल का उत्सव

कैमूर पहाड़ी की गुफा में स्थित ताराचंडी मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन शुरू हो गए। मंदिर परिसर में भक्त एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते नजर आए। नए साल के मौके पर सासाराम शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही।

यह भी पढ़ें: धनबाद में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने फैलाव रोककर बड़ा हादसा टाला

स्थानीय लोगों की आस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि देवी ताराचंडी के प्रति उनकी विशेष आस्था है और हर शुभ अवसर पर वे यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

https://samacharpost.live/2026/01/fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-dhanbad-fire-brigade-prevented-major-accident-by-stopping-its-spread/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment