मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोरसी के धुएं से दम घुटने से महिला और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :गयाजी से दुखद खबर सामने आई है। जिले के वजीरगंज थाना अंतर्गत कुर्किहार स्थित एकता ग्राम में बोरसी जलाने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 60 वर्षीय मीना देवी और उनके 3 वर्षीय नाती सुजीत कुमार एवं 5 वर्षीय नातिन अंशु कुमारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मीना देवी अपने नातिन के साथ घर में बोरसी जलाकर सो गई थी। कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद होने के कारण धुआं पूरे कमरे में फैल गया। देर रात किसी काम से दरवाजा खोला गया तो तीनों बेसुध हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :चास नगर निगम ने ठंड में आश्रयविहीनों के लिए शुरू किए निःशुल्क आश्रयगृह

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बोरसी के धुएं से दम घुटना बताया गया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अंतिम पुष्टि होगी।

गांव में शोक की लहर

इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है। परिजन और स्थानीय लोग घटना से बेहद दुखी हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों की मां हाल ही में अपने मायके आई थीं, और इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घटी।

https://samacharpost.live/2025/12/chas-nagar-nigam-nishulk-aashraygrih-thand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment