मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पुलिस ड्राइवर-सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

--Advertisment--

  • 15,516 अभ्यर्थी सफल, अब PET के लिए बुलाया जाएगा

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार पुलिस ने ड्राइवर-सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में कुल 15,516 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। अब ये अभ्यर्थी अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाए जाएंगे। भर्ती के लिए कुल 4,361 पद हैं।

परीक्षा का विवरण

  • विज्ञापन संख्या: 02/2025
  • प्राप्त आवेदन: 1,64,168
  • लिखित परीक्षा में उपस्थित: 1,16,534
  • असफल/अयोग्य: 18 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन योग्य नहीं पाई गईं।

यह भी पढ़ें: ललमटिया ईसीएल परियोजना में गोलाबारी करने वाले दो गिरफ्तार

सफल अभ्यर्थियों का विवरण

  • पुरुष: 15,054
  • महिलाएं: 461
  • ट्रांसजेंडर: 1
  • गोरखा अभ्यर्थी: 86
  • स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित: 101

आगे की प्रक्रिया

CSBC के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है। PET का विस्तृत कार्यक्रम और तिथियां CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। पर्षद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा चयन दिलाने का दावा किया जाए तो उसे फर्जी मानते हुए तुरंत पुलिस या साइबर थाना में सूचना दें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह स्वच्छ, पारदर्शी और कदाचारमुक्त होगी।

https://samacharpost.live/2025/12/godda-lalghutwa-dump-firing-sit-arrest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment