मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में बाइक शोरूम में लगी आग, मचा हड़कंप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के पास सोमवार सुबह एक बाइक शोरूम में अचानक आग लग गई। आग शोरूम के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 9:30 बजे दिखा धुआं, मालिक को मिली सूचना

शोरूम मालिक प्रदीप खाटूवाला ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे शोरूम के पिछले हिस्से से धुआं निकलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

निचले तल की बाइक सुरक्षित निकाली गईं

आग लगने के बाद तत्परता दिखाते हुए शोरूम के निचले तल पर रखी सभी बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़े नुकसान से बचाव हो सका।

यह भी पढ़ें: SNMMCH से नवजात चोरी का मामला, 12 घंटे में पुलिस ने दिखाई तत्परता

दमकल की टीम ने समय पर पाया आग पर काबू

सूचना मिलने के कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से निचले हिस्से और आसपास की दुकानों को नुकसान नहीं हुआ।

ऊपरी तल पर रखी थीं 35 मोटरसाइकिलें

शोरूम मालिक के अनुसार, ऊपरी मंजिल पर करीब 35 मोटरसाइकिलें रखी हुई थीं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जो स्पेयर/एसेसरीज विभाग के बाथरूम में हुआ।

नुकसान का आकलन बाद में होगा

आग बुझने के बाद भी शोरूम के अंदर धुआं भरा हुआ है, जिससे प्रवेश करना फिलहाल मुश्किल है। वास्तविक नुकसान का आकलन धुआं छंटने के बाद ही किया जा सकेगा।

https://samacharpost.live/2025/12/dhanbad-snmmch-hospital-newborn-theft-police-recovery/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment