मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार सरकार की प्रेरणा योजना : खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरणा योजना के तहत 3 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत मशाल प्रोग्राम और सब जूनियर व जूनियर नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

स्कॉलरशिप का उपयोग

चयनित खिलाड़ी इस राशि का उपयोग अपनी ट्रेनिंग, खेल उपकरण, किट, खान-पान और कोचिंग फीस के लिए कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया और कार्यक्रम, चयनित खिलाड़ियों की सूची जनवरी के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी। पटना में आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह द्वारा खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि चयन प्रक्रिया तय मानकों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अल्बर्ट एक्का जयंती पर बोले संजय सेठ, कहा- वीर सपूतों को नहीं मिल रहा सम्मान

कौन-कौन खिलाड़ी पात्र होंगे

मशाल प्रोग्राम के राज्य स्तरीय आयोजन के बाद संभावनाशील खिलाड़ियों का चयन। सब जूनियर और जूनियर नेशनल गेम्स के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा। केवल उन्हीं खेलों के खिलाड़ी पात्र होंगे, जो ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में शामिल हैं।

सक्षम और उड़ान योजना

इसके अलावा, बिहार सरकार की सक्षम और उड़ान योजना के तहत खिलाड़ियों को 5 लाख और 20 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल 1 जनवरी से खोला जाएगा। खिलाड़ी 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में खिलाड़ी को अपना नाम और खेल प्रदर्शन का विवरण देना होगा।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-albert-ekka-jayanti-tribute-sanjay-seth/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment