Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में अटल विचार वाहिनी के तत्वावधान में गुरुवार शाम एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों और खिलाड़ियों के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियां
सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा, इंटक नेता राकेश्वर पांडे सहित शहर के वरिष्ठ अभिभावक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी, संपादक और समाज के विशिष्ट जन भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: लोहरदगा: DC का नाम और फोटो लेकर फर्जी फेसबुक आईडी, फर्नीचर बेचने के मैसेज भेजे जा रहे
वक्ताओं की बातें
वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें सर्व स्वीकार्य, संवेदनशील और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाला नेता बताया। विद्युत वरण महतो, अटल जी जैसा बनना अपने आप में एक सपना है। पूर्णिमा साहू, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता। मीरा मुंडा, अटल जी के अधूरे सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। राकेश्वर पांडे, अटल जी सभी वर्गों के प्रिय थे। अमरप्रीत सिंह काले (अध्यक्षता), अटल जी हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।
विशेष आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के वेटरन खिलाड़ी, उदीयमान खिलाड़ी, बुजुर्ग और पूर्व सैनिकों को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अटल विचार वाहिनी के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने अटल बिहारी वाजपेयी पर स्वयं रचित एक भावनात्मक कविता का पाठ किया, जिसने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने इस आयोजन के लिए अमरप्रीत सिंह काले की सराहना की और कहा कि ऐसे सर्वधर्म समभाव और गैर-राजनीतिक कार्यक्रमों से समाज के सभी वर्ग, विशेषकर युवा पीढ़ी, उच्च आदर्श, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।