मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह-बेंगाबाद हाइवे पर सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह-बेंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दामोदरडीह गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मो. इमरान (24) के रूप में हुई, जो महतोडीह गांव के निवासी थे और रांची में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे थे। घायल युवक मो. शहादत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल से रांची रेफर किया गया है।

हादसे का मामला

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर गिरिडीह से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: पलामू: ओझा-गुनी करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की गला काटकर हत्या, शव जंगल में फेंका

पुलिस कार्रवाई

हादसे की सूचना पर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने मो. इमरान को मृत घोषित किया। एएसआई सुरेंद्र कुमार सिंह ने क्षतिग्रस्त बाइक और दोनों युवकों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम देर रात कर दिया गया, जबकि मो. शहादत का रांची में इलाज जारी है।

https://samacharpost.live/2025/12/palamu-buzurg-murder-jungle/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment