मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज प्रताप यादव की जान को खतरा! गृह मंत्री से मांगी सुरक्षा, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता पर धमकी का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के पूर्व मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। तेज प्रताप ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बताया कि उनकी जान को खतरा है, जिसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। पत्र में तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि जनशक्ति जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव उन्हें लगातार धमकी भरे फोन कॉल और संदेश भेज रहे हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की बड़ी ज़िम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें :पलामू: ओझा-गुनी करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की गला काटकर हत्या, शव जंगल में फेंका

थाने में भी दर्ज कराई शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज प्रताप ने पटना सचिवालय थाना में संतोष रेनू यादव के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी है। शिकायत में उन्होंने धमकी देने, मानसिक उत्पीड़न, राजनीतिक व व्यक्तिगत छवि खराब करने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि संतोष रेनू पार्टी अनुशासन का उल्लंघन कर रहे थे और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। आरोपों को गंभीर मानते हुए पार्टी ने संतोष रेनू यादव को जनशक्ति जनता दल से निष्कासित कर दिया है।

https://samacharpost.live/2025/12/palamu-buzurg-murder-jungle/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment