पलामू में बर्खास्त अनुसेवकों का अनोखा विरोध, सीएम हेमंत की तस्वीर के सामने किया हवन

  • समाहरणालय तक निकाली रैली, सीएम की तस्वीर को बनाया साक्षी

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बर्खास्त किए गए 251 अनुसेवकों ने बुधवार को पलामू में रैली निकालकर समाहरणालय परिसर तक मार्च किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर सामने रखकर हवन किया और सरकार से न्याय की मांग की।

बिना सुनवाई के बर्खास्त करने का आरोप

अनुसेवकों का कहना है कि बर्खास्तगी से पहले उनसे न तो कोई स्पष्टीकरण मांगा गया और न ही उनकी बात सुनी गई। उनका दावा है कि उनके सभी दस्तावेज वैध हैं और सेवा अवधि के दौरान उनसे कोई गलती नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: जुबिली पार्क 10 दिनों तक वाहनों के लिए बंद

पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज

बर्खास्त अनुसेवकों ने आंदोलन के दौरान पांच सूत्री मांगें रखीं। इनमें दैनिक भोगी के रूप में वरीयता, आयु सीमा में छूट, नई बहाली में समायोजन और पुराने विज्ञापन की योग्यता शर्तों को लागू करने की मांग प्रमुख है।

मांगें नहीं मानी गईं तो रांची तक पैदल मार्च की चेतावनी

अनुसेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो वे भिक्षाटन करते हुए रांची तक पैदल मार्च करेंगे।

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने दिया समर्थन

आंदोलन में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी शामिल हुए। उन्होंने अनुसेवकों की मांगों को जायज बताया और सरकार से इस मामले में मानवीय और सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

संबंधित खबरें