Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 दिसंबर को जमशेदपुर और आदित्यपुर आगमन प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस क्रम में वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और जोनल आईजी मनोज कौशिक ने परिसदन जमशेदपुर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा के डीसी, एसएसपी और अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें :सरकारी एयरलाइन PIA अब निजी हाथों में, आरिफ हबीब ग्रुप ने 135 अरब रुपये में जीती नीलामी
बैठक में परिभ्रमण मार्ग का मैपिंग, यातायात प्रबंधन, निर्माण सामग्री हटाना, बेरिकेटिंग, पुलिस बल की तैनाती और ब्रिफिंग, रिहर्सल, पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित करना और प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने संबंधी सभी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद सचिव और जोनल आईजी ने करनडीह और एनआईटी जमशेदपुर कार्यक्रम स्थल के साथ एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था की समीक्षा की और सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण और सिटी एसपी, डीडीसी, एडीसी, नगर आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Reporter | Samachar Post