मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी आज से आम लोगों के लिए खुली, ऑनलाइन टिकट अनिवार्य

--Advertisment--

  • तीन महीने बाद जनता के लिए खोली गई साइंस सिटी

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना स्थित अत्याधुनिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। उद्घाटन के करीब तीन महीने बाद अब लोग इस विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर सकेंगे।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग जरूरी, मौके पर टिकट नहीं मिलेगा

साइंस सिटी में प्रवेश के लिए केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। ऑन द स्पॉट टिकट की कोई सुविधा नहीं होगी। दर्शक www.apjsciencecity.com वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मेक्सिको नौसेना का विमान क्रैश, 5 की मौत; बीमार बच्चे को लेकर जा रहा था अस्पताल

समय और दर्शकों की संख्या तय

साइंस सिटी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। हर एक घंटे में अधिकतम 50 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। टिकट बुक करते समय विजिट की तारीख, समय स्लॉट और श्रेणी का चयन करना होगा। टिकट बुकिंग के बाद दर्शकों को ई-टिकट का प्रिंट या मोबाइल में टिकट दिखाना अनिवार्य होगा, तभी प्रवेश मिलेगा।

प्रवेश शुल्क की जानकारी

  • 12 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शक: ₹50
  • 5 से 12 वर्ष के बच्चे: ₹10
  • स्कूल, कॉलेज या संस्थान से 25 या उससे अधिक छात्रों के समूह: निःशुल्क
  • दिव्यांगजन और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक: निःशुल्क

21 सितंबर को हुआ था उद्घाटन

गौरतलब है कि इस साइंस सिटी का उद्घाटन 21 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। यह केंद्र महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में बनाया गया है।

20.5 एकड़ में फैली अत्याधुनिक साइंस सिटी

करीब 20.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस साइंस सिटी में विज्ञान पर आधारित पांच गैलरी प्रस्तावित हैं। फिलहाल बीए साइंटिस्ट्स गैलरी बेसिक साइंस गैलरी आम लोगों के लिए खोली गई हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस

साइंस सिटी में, 269 विज्ञान मॉडल, 4डी थिएटर, 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम, छात्रों के लिए डॉरमेट्री जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

https://samacharpost.live/2025/12/mexico-navy-plane-crash-galveston/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment