- भव्य आयोजन, युवाओं में दिखा खेल के प्रति उत्साह
Samachar Post डेस्क, रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र में भव्य खेल आयोजनों का सफल आयोजन किया गया। इस महोत्सव में पलामू और गढ़वा जिले से कुल 12,208 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,052 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी की।
हाफ मैराथन से हुआ महोत्सव का शुभारंभ
सांसद खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ 2 नवंबर 2025 को शिवाजी मैदान, मेदिनीनगर से पुलिस स्टेडियम तक आयोजित हाफ मैराथन के साथ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह भी पढ़ें: NIA DG सदानंद वसंत दाते की महाराष्ट्र कैडर में होगी वापसीकेंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
कई खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
महोत्सव के दौरान चरणबद्ध तरीके से फुटबॉल, कराटे, गटका, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो, खो-खो जैसी प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
24 दिसंबर को फुटबॉल फाइनल
फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार, 24 दिसंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस स्टेडियम, मेदिनीनगर में खेला जाएगा।
25 दिसंबर को समापन व पुरस्कार वितरण
महोत्सव का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे मेदिनीनगर टाउन हॉल में आयोजित होगा। इस दौरान लगभग 4,052 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन
यह आयोजन देशभर में एक साथ किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
SHG महिलाओं की भागीदारी की सराहना
सांसद ने स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हाफ मैराथन, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, सूई-धागा दौड़, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है।
राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है खेल
सांसद ने कहा कि खिलाड़ियों का साहस, अनुशासन और खेल भावना प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री के उस विजन को साकार करता है, जिसमें खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। यह आयोजन स्वस्थ भारत, खेलो भारत, फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियानों के अनुरूप युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।