मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नितिन नबीन आज पहुंचेंगे पटना, एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक होगा भव्य रोड शो

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन आज दो दिवसीय दौरे पर पहली बार पटना पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर राजधानी में जोरदार स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है।

एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ता नितिन नबीन का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कोडरमा जंक्शन पर दौड़ते-दौड़ते गिरे लिपिक, अस्पताल में तोड़ा दम

6 किलोमीटर लंबा रोड शो

दोपहर 12:30 बजे एयरपोर्ट से करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा, जो लगभग 2 बजे मिलर हाई स्कूल मैदान में समाप्त होगा। रोड शो में हाथी-घोड़े, बड़ी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे शामिल होंगे। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूजा-अर्चना और महापुरुषों को श्रद्धांजलि

एयरपोर्ट से निकलकर नितिन नबीन शेखपुरा मोड़ होते हुए राजवंशी नगर स्थित महावीर मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करेंगे। इसके बाद पटना हाईकोर्ट के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और आयकर गोलंबर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।

मिलर हाई स्कूल मैदान में भव्य स्वागत समारोह

मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्वागत समारोह में आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद, विधायक और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक

स्वागत समारोह के बाद नितिन नबीन बीजेपी प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां वे संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे और पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

https://samacharpost.live/2025/12/koderma-junction-government-employee-dies-running-to-catch-train/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment