बीच सड़क महिला से बैग छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Rupa Kumari | December 22, 2025 | 04:52 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : चाईबासा जिले के सदर थाना क्षेत्र के टुंगरी इलाके में महिला से बैग छिनतई की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर छीना गया सामान भी बरामद कर लिया है।

20 दिसंबर को हुई थी छिनतई की वारदात

सदर चाईबासा के SDPO बहामन टूटी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 20 दिसंबर 2025 को टुंगरी निवासी महिला माधुरी आलडा से एक युवक ने बीच सड़क बैग छीन लिया था। बैग में मोबाइल फोन, 3 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड की छायाप्रति और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: न्याय न मिलने से आहत युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का आक्रोश, हजारीबाग में मुख्य मार्ग जाम

विशेष टीम का गठन कर आरोपी को दबोचा

पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद SP अमित रेणु के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर आरोपी रवि कुमार साव (32) को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन, नकद रुपये, जरूरी दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें