मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत,18 घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :इंडोनेशिया से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जावा द्वीप में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा 21–22 दिसंबर की रात को हुआ। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 34 यात्री सवार थे। राजधानी जकार्ता से योग्यकार्ता जा रही यह बस सेमारंग शहर के पास एक एग्जिट टोल के नजदीक चालक के नियंत्रण खोने के बाद कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई।

यह भी पढ़ें :सरायकेला-चाईबासा रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त

रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आई भयावह तस्वीर

इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के करीब 40 मिनट बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से छह यात्रियों के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल सेमारंग के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 10 अन्य लोगों की मौत हो गई।

अस्पताल में इलाज जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल में 18 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है।

https://samacharpost.live/2025/12/saraikela-kharsawan-road-accident-truck-swift-collision/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment