सरायकेला-चाईबासा रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को सरायकेला-चाईबासा रोड पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। बड़ा थलको गांव के पास चाईबासा की ओर से आ रहे ट्रक और सरायकेला की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (JH05AQ-4961) में आमने-सामने टक्कर हो गई।

घटनास्थल पर कार चालक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने मचाई तबाही

एक अन्य यात्री की रास्ते में मौत

कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही जान चली गई।

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

हादसे में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया, जहां से उसे जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें