मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ कोचिंग संस्थान का आज होगा शुभारंभ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार आदिवासी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही है। सोमवार को ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान’ का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

उद्घाटन समारोह आज दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा। इस मौके पर राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

हिंदपीढ़ी में आधुनिक कोचिंग और छात्रावास सुविधा

यह कोचिंग केंद्र रांची के हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन में संचालित होगा। पुराने भवन को पूरी तरह आधुनिक रूप दिया गया है। यहां छात्रों के लिए तीन छात्रावास भी तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा की संघर्षभरी कहानी पर CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

300 आदिवासी छात्रों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

पहले चरण में 300 अनुसूचित जनजाति के छात्रों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को मुफ्त किताबें, अध्ययन सामग्री और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कोटा की ‘मोशन’ कोचिंग चलाएगी कक्षाएं

इस संस्थान में पढ़ाई की जिम्मेदारी कोटा की प्रसिद्ध कोचिंग संस्था ‘मोशन’ निभाएगी। नामांकन में हुई देरी को देखते हुए छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित की जा सकती हैं।

आगे SC और OBC छात्रों के लिए भी योजना

अगले शैक्षणिक सत्र से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए भी इसी तरह की कोचिंग सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। कल्याण मंत्री के निर्देश पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

https://samacharpost.live/2025/12/alex-munda-story-hemant-soren-took-cognizance/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment