मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में 25–27 दिसंबर तक प्रकाश पर्व, ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष नियम लागू

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना सिटी में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359वीं जयंती के अवसर पर 25 से 27 दिसंबर तक भव्य प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और ट्रैफिक रूट मैप जारी कर दिया गया है।

भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

24 दिसंबर की मध्यरात्रि से 28 दिसंबर की मध्यरात्रि तक भारी वाहन, विशेषकर भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन, अशोक राजपथ में प्रवेश नहीं करेंगे। ऐसे सभी वाहन न्यू बाईपास से होकर संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें: कल पटना में बदलेगा ट्रैफिक रूट, रोड शो के चलते कई सड़कों पर डायवर्जन

आवश्यक माल ढुलाई का समय निर्धारित

बाजार समिति क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की डिलीवरी करने वाले वाहनों को केवल रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक परिचालन की अनुमति दी गई है।

अशोक राजपथ पर ऑटो और कमर्शियल वाहनों पर रोक

25 दिसंबर सुबह 4 बजे से 27 दिसंबर सुबह 6 बजे तक अशोक राजपथ पर गायघाट से पूर्व दरवाजा तक ऑटो और अन्य कमर्शियल वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इन वाहनों के लिए डंका इमली, नवाब बहादुर रोड, सुदर्शन पथ, तुलसी मंडी और अगम कुआं आरओबी को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था

प्रकाश पर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए बाजार समिति, दीदारगंज, मंगल तालाब चौक थाना क्षेत्र और कंगन घाट (चौक थाना के पास) पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

मुख्य मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध

25 दिसंबर से 28 दिसंबर सुबह 6 बजे तक पश्चिम दरवाजा से पूर्व दरवाजा तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा वहीं 26 दिसंबर को सुबह 4 बजे से मध्यरात्रि तक गायघाट से दीदारगंज तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

इमरजेंसी वाहनों के लिए विशेष रूट

आपात स्थिति में कंगन घाट से दाहिने जेपी सेतु पथ होते हुए पीएमसीएच और गायघाट से बाएं डंका इमली मार्ग के जरिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक पहुंचा जा सकेगा।

https://samacharpost.live/2025/12/patna-me-traffic-route-change-roadshow/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment