मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीएम नीतीश की सासु मां का निधन, बांस घाट पर अंतिम संस्कार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासु मां विद्यावती देवी (90) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और पटना के आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

परिजनों के अनुसार, विद्यावती देवी ने शुक्रवार शाम 6:40 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले करीब दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

यह भी पढ़ें: घने कोहरे से उड़ान सेवाएं प्रभावित, इंडिगो और दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी जारी

बांस घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार को पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ मौजूद रहे।

मंत्री और गणमान्य लोग रहे शामिल

अंतिम संस्कार में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बताया गया कि निशांत कुमार नियमित रूप से अस्पताल जाकर अपनी नानी से मुलाकात करते थे।

परिवार से जुड़ी जानकारी

सीएम नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन सात वर्ष पूर्व हो चुका है। वे हरनौत क्षेत्र के प्रतिष्ठित हाईस्कूल शिक्षक थे और उनका अंतिम संस्कार भी बांस घाट पर ही किया गया था।

https://samacharpost.live/2025/12/ghna-kohra-udanon-par-asar-indigo-advisory/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment