खलारी में TSPC उग्रवादी गिरफ्तार, फायरिंग और लेवी वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा जिले से सटे खलारी क्षेत्र में 16 दिसंबर को लेवी वसूली के लिए की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची रूरल SP के निर्देश पर डीएसपी खलारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि TSPC के उग्रवादी धमधमिया क्षेत्र में लेवी वसूली के लिए आने वाले हैं। इसके बाद जंगल इलाके में घेराबंदी कर एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: बोकारो में जनता दरबार, अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं और दिए त्वरित समाधान के निर्देश

गिरफ्तार उग्रवादी और बरामद सामान

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सलमान खान के रूप में हुई, जो TSPC के सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा जी का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों और ईंट भट्ठा मालिकों से रंगदारी वसूली की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया..

  • एक लोडेड देशी कट्टा
  • एक जिंदा गोली
  • एक मोबाइल फोन
  • एक मोटरसाइकिल

फरार उग्रवादियों की तलाश जारी

फरार उग्रवादियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने कहा कि खलारी में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी TSPC के सब जोनल कमांडर ने ली है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें