फ्लाइट कैंसिल होने से वर्ल्ड मेडिकल समिट में शामिल नहीं हो सके स्वास्थ्य मंत्री

Rupa Kumari | December 19, 2025 | 03:09 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची: दिल्ली में अत्यधिक वायु प्रदूषण, घना कोहरा और स्मॉग के कारण रांची से दिल्ली जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसी वजह से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, खाद आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड मेडिकल समिट में शामिल नहीं हो सके।

खराब मौसम बना यात्रा में बाधा

दिल्ली में दृश्यता बेहद कम होने के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। रांची–दिल्ली रूट की कई फ्लाइट्स कैंसिल होने से मंत्री की यात्रा संभव नहीं हो सकी।

107 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं भाग

वर्ल्ड मेडिकल समिट में 107 देशों के स्वास्थ्य मंत्री, डॉक्टर, विशेषज्ञ और मेडिकल एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की भागीदारी प्रस्तावित है। डॉ. इरफान अंसारी भी इसमें शामिल होने वाले थे।

यह भी पढ़ें: गुमला की महिलाएं दिल्ली हाट में बिखेर रहीं हुनर की चमक, आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

बढ़ते प्रदूषण पर मंत्री की चिंता

डॉ. अंसारी ने दिल्ली समेत देश के बड़े महानगरों में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदूषण नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक हाई-टेक मशीनों और नई तकनीकों को जल्द लागू करने की मांग की।

आपातकालीन सेवाएं हो रहीं प्रभावित

मंत्री ने कहा कि प्रदूषण की वजह से हालात इतने खराब हो गए हैं कि मरीजों की जान जा रही है। एयर एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पा रही, मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना मुश्किल आपातकालीन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

प्रदूषण बना स्वास्थ्य और प्रशासनिक संकट

डॉ. अंसारी ने कहा कि कई फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं और कई देरी से चल रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बढ़ते वायु प्रदूषण को केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ा गंभीर संकट बताया और इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया।

‘अब भाषण नहीं, ठोस समाधान चाहिए’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश को अब केवल योजनाओं के नाम बदलने से नहीं, बल्कि नई, प्रभावी और हाई-टेक योजनाओं को लागू करने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब और देरी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हर पल की देरी किसी इंसान की जान पर भारी पड़ सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें