मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में बनेगी बस-ट्रक निर्माण फैक्ट्री, अशोक लेलैंड ने शुरू किया स्थल चयन सर्वे

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड बिहार में बस और ट्रक निर्माण फैक्ट्री स्थापित करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने राज्य के कई जिलों में स्थल चयन का सर्वे शुरू कर दिया है।

एक दर्जन जिलों में चल रहा सर्वे

कंपनी की टीम मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया समेत लगभग 12 जिलों में संभावित जमीन का निरीक्षण कर रही है। प्रस्तावित फैक्ट्री में बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का उत्पादन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज, अहमदाबाद में होगा फाइनल भिड़ंत

पूर्वी भारत में बाजार मजबूत करने की रणनीति

अशोक लेलैंड का लक्ष्य बिहार को केंद्र बनाकर झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके अलावा नेपाल और भूटान को भी वाहनों की सप्लाई करने की योजना है। फिलहाल ये वाहन महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से भेजे जाते हैं।

परिवहन लागत घटेगी, सर्विस सुविधा मिलेगी

बिहार में फैक्ट्री शुरू होने से वाहनों की परिवहन लागत में भारी कमी आएगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर सर्विस सेंटर और मरम्मत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अभी बिहार के ग्राहकों को नोएडा और फरीदाबाद से वाहन खरीदने पड़ते हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है।

राज्य सरकार से बातचीत, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार और अशोक लेलैंड के बीच इस परियोजना को लेकर समझौते की प्रक्रिया चल रही है। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस फैक्ट्री से बिहार के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

https://samacharpost.live/2025/12/india-vs-south-africa-5th-t20-series-decider-ahmedabad/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment