मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार की हवा हुई ज़हरीली, छपरा और दानापुर सबसे प्रदूषितराज्य के आधे से अधिक शहर बने ‘गैस चैंबर’

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण ने भी गंभीर रूप ले लिया है। राजधानी पटना सहित राज्य के आधे से अधिक शहर इस समय जहरीली हवा की चपेट में हैं। बुधवार को जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक छपरा और दानापुर राज्य के सबसे प्रदूषित शहरों के रूप में सामने आए हैं, जहाँ सांस लेना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार छपरा में प्रदूषण का स्तर 285 तक पहुँच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं दानापुर 269 AQI के साथ दूसरे स्थान पर है। इन इलाकों में हवा में मौजूद प्रदूषक कण लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :घने कोहरे से रांची एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट रद्द तो कई देरी से रवाना

अन्य शहरों की स्थिति भी चिंताजनक

छपरा और दानापुर के अलावा बिहारशरीफ में AQI 241 और हाजीपुर में 230 दर्ज किया गया है। राजधानी पटना की बात करें तो पटना सिटी इलाके में AQI लगभग 150 से 170 के बीच रहा, जो स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता। दानापुर के सगुना मोड़ से लेकर स्टेशन रोड तक सड़कों पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। दिन में उड़ती बालू और रात के समय चलने वाले भारी ट्रकों ने हवा को और ज्यादा प्रदूषित कर दिया है, जिससे स्थानीय लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं।

मौसम बना प्रदूषण की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषित कण वातावरण में ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। इसका असर यह हो रहा है कि कई इलाके गैस चैंबर में तब्दील होते जा रहे हैं और हवा लंबे समय तक जहरीली बनी रहती है।

स्वास्थ्य को लेकर विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-airport-flights-affected-due-to-fog-cancelled-delayed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment