बिहार में फॉरेंसिक जांच को नई गति, सीएम ने 34 मोबाइल लैब गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

Rupa Kumari | December 18, 2025 | 01:11 PM IST
  • घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में मिलेगी मदद

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार में फॉरेंसिक जांच को तेज और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब गाड़ियों को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। इन मोबाइल लैब गाड़ियों को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। इससे पहले फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए थाने की गाड़ियों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे जांच में देरी होती थी। अब प्रत्येक गाड़ी में आधुनिक फॉरेंसिक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर सकेगी।

यह भी पढ़ें: माफी मांगो वरना…पाकिस्तान से नीतीश कुमार को धमकी, हिजाब विवाद अब अंतरराष्ट्रीय मोड़ पर

सरकार का उद्देश्य है कि हर जिले में फॉरेंसिक जांच तेज, सटीक और पारदर्शी हो, ताकि अपराध के मामलों में समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस पहल से न्यायिक कार्यवाही में तेजी आएगी और अपराधियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर मजबूत कार्रवाई की जा सकेगी।

Share this news

संबंधित खबरें