मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीएम नीतीश ने ‘मंथन–2025’ कार्यशाला का किया उद्घाटन, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास

--Advertisment--

  • जिला-केंद्रित शासन को मजबूत करने पर मंथन, वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी

Samachar Post डेस्क, बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गया में आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला ‘मंथन–2025’ का उद्घाटन किया। यह कार्यशाला बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) द्वारा आयोजित की जा रही है, जो 18 दिसंबर तक चलेगी।

कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, ब्रह्मयोनि सरोवर के पुनर्जीवन, उन्नत पुस्तकालय, मोटर ड्राइविंग स्कूल और नव-स्थापित स्पेस गैलरी का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गया को सांस्कृतिक, शैक्षणिक और पर्यटन के लिहाज से और समृद्ध बनाना है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का जर्मनी दौरा, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

जिला प्रशासन को सशक्त बनाने पर जोर

कार्यशाला में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सभी जिलों के जिलाधिकारी (DM) और प्रमंडलीय आयुक्त शामिल हुए। दो दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला-केंद्रित शासन प्रणाली को और प्रभावी बनाना, निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाना और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है।

इन अहम विषयों पर हो रहा मंथन

‘मंथन–2025’ के तहत उत्तरदायी शासन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, शहरी विकास की चुनौतियां, कानूनी ढांचा, लोक–निजी भागीदारी (PPP) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही जिलों में लागू नवाचारी योजनाओं को साझा किया जा रहा है, ताकि उन्हें अन्य जिलों में भी मॉडल के रूप में अपनाया जा सके।

18 दिसंबर को होगा कार्यशाला का समापन

अधिकारियों का मानना है कि इस कार्यशाला से जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और मजबूत होगी तथा निर्णय लेने में अधिकारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यशाला का समापन 18 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन के साथ होगा।

सीएम के आगमन को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

मुख्यमंत्री के गया आगमन को लेकर शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। आम लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यह व्यवस्था कार्यक्रम से एक घंटे पहले से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

https://samacharpost.live/2025/12/rahul-gandhi-germany-tour-ioc-bangalore-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment