मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार BJP ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा, ‘लापता’ पोस्टर से गरमाई सियासत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म होती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लंबे समय तक गायब रहने को लेकर भाजपा ने उन पर तंज कसा है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तेजस्वी यादव को ‘लापता’ करार देते हुए एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा गया लापता की तलाश! नाम: तेजस्वी यादव, पहचान: 9वीं फेल। आखिरी बार कब देखा गया: मीडिया से मुंह छुपाकर भागते हुए। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। बताया गया है कि तेजस्वी यादव इस समय यूरोप दौरे पर हैं। उनके दौरे की अवधि और वापसी की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें :सीएम नीतीश कुमार पहुंचे गयाजी, विकास कार्यों की समीक्षा के लिए की हाई-लेवल बैठक

सियासी बहस और विपक्ष की गैरहाजिरी

सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि विपक्ष के नेता लंबे समय तक बाहर रहते हैं, जबकि उन्हें सदन में उपस्थित होना चाहिए। वहीं विपक्षी नेता की गैरहाजिरी अब चर्चा का मुख्य विषय बन गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि तेजस्वी यादव कब बिहार लौटते हैं और विपक्ष की जिम्मेदारी किस तरह निभाते हैं।

https://samacharpost.live/2025/12/nitish-kumar-gaya-review-meeting-development-plans/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment