मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत अर्जी, हाईकोर्ट से खारिज हुई थी बेल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : लैंड स्कैम मामले में आरोपी और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। रांची PMLA कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट से बेल याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने शीर्ष अदालत में अपील दायर की है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने 6 अगस्त को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

क्या है मामला

छवि रंजन पर रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु में सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-फरोख्त में संलिप्त होने का आरोप है। इस केस में बड़गाईं अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, जमीन कारोबारी अफसर अली, तल्हा खान, फैयाज खान, इम्तियाज खान, अमित अग्रवाल, दिलीप घोष और सेना की जमीन के फर्जी रैयत प्रदीप बागची भी आरोपी हैं।

मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

इस मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जमानत दे दी थी। अब छवि रंजन भी बेल के लिए शीर्ष अदालत से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment