मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।

यह भी पढ़ें :पटना नगर निगम खरीदेगा नई कचरा गाड़ियां, 37 प्रतिशत वाहन खराब

नौकरी, रोजगार और प्रशासनिक सुधार पर फोकस

इस कैबिनेट बैठक को लेकर खास तौर पर नौकरी, रोजगार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े फैसलों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। नई सरकार के गठन के बाद यह कैबिनेट की तीसरी बैठक होगी। बैठक में राज्य के सभी मंत्री और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक के जरिए विकास योजनाओं को रफ्तार देने के साथ-साथ युवाओं के हित में बड़े निर्णय ले सकती है।

पिछली बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली थी मंजूरी

गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक 9 दिसंबर को हुई थी, जिसमें सरकार ने 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इस दौरान पहले से कार्यरत 45 विभागों के साथ-साथ तीन नए विभागों के गठन को भी स्वीकृति दी गई थी। नए विभागों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी, रोजगार और कौशल विकास से जोड़ना है। पहले श्रम संसाधन विभाग से जुड़े युवा, रोजगार और कौशल विभाग को अब पूरी तरह से स्वतंत्र विभाग बना दिया गया है। इसके साथ ही बिहार में विभागों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है। सरकार का फोकस युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है।

उच्च शिक्षा, डीए बढ़ोतरी और स्किल प्रोग्राम

राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के जरिए रिसर्च और प्रोफेशनल कोर्सेज को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए विद्यार्थी कौशल प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

शहीद के बेटे को नौकरी, अधिकारी की बर्खास्तगी को हरी झंडी

पिछली बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज के बेटे को नौकरी देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। वहीं, रोहतास जिले के तत्कालीन जिला प्रबंधक, खाद निगम सुधीर कुमार को सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी भी दी गई थी।

https://samacharpost.live/2025/12/patna-nagar-nigam-new-garbage-vehicles-purchase-committee-meeting/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment