मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना नगर निगम खरीदेगा नई कचरा गाड़ियां, 37 प्रतिशत वाहन खराब

--Advertisment--

  • जर्जर वाहनों से कचरा उठाव प्रभावित

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना नगर निगम जल्द ही नई कचरा गाड़ियों की खरीद की तैयारी में जुट गया है। लंबे समय से नए वाहनों की खरीद नहीं होने के कारण निगम की कई कचरा गाड़ियां जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। कई वाहनों में न तो नंबर प्लेट लगी है और न ही बॉडी सही स्थिति में है, जिससे सड़कों पर चलते समय कचरा गिरने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

स्थायी समिति की बैठक में होगा फैसला

नगर निगम को रोजाना कचरा गाड़ियों के खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। पार्षदों की लगातार मांग के बाद अब 18वीं सशक्त स्थायी समिति की बैठक में नई कचरा गाड़ियों की खरीद पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: धनबाद में अवैध बालू लदे दो ट्रक जब्त, तस्करों में हड़कंप

523 में से 196 गाड़ियां खराब

नगर निगम के पास फिलहाल कुल 523 कचरा गाड़ियां हैं, जिनमें से केवल 327 वाहन ही चलने लायक हैं। शेष 196 वाहन, यानी करीब 37 प्रतिशत, खराब स्थिति में हैं। सितंबर में मिशन विश्वकर्मा के तहत कुछ वाहनों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन निगम का कहना है कि मरम्मत पर ज्यादा खर्च आता है, इसलिए नए वाहन खरीदना ज्यादा व्यावहारिक विकल्प है।

डोर-टू-डोर कचरा उठाव पर असर

डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए नगर निगम ने शहर को 375 सेक्टरों में बांटा है और उसी अनुसार वाहनों की तैनाती की गई है। निगम के पास 373 क्लोज टिपर वाहन हैं, जिनमें से केवल 184 ही चालू हालत में हैं। वहीं, 150 सीएनजी क्लोज टिपर में से 143 वाहन फिलहाल उपयोग में हैं।

पाटलिपुत्र और नूतन राजधानी में ज्यादा परेशानी

नूतन राजधानी और पाटलिपुत्र अंचल को 80-80 सेक्टरों में बांटा गया है। पाटलिपुत्र अंचल में आधे से अधिक क्लोज टिपर वाहन खराब हो चुके हैं, जिससे नियमित कचरा उठाव में दिक्कतें आ रही हैं। नगर निगम का कहना है कि नई कचरा गाड़ियों की खरीद से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी।

https://samacharpost.live/2025/12/dhanbad-kumardhubi-illegal-sand-trucks-seized/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment