भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर आज दिल्ली पहुंचेंगे लियोनेल मेसी

Meenu | December 15, 2025 | 12:22 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अपने भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर आज दिल्ली पहुंचेंगे। मेसी का दौरा शनिवार को कोलकाता से शुरू हुआ था, उसी दिन शाम को वे हैदराबाद पहुंचे। रविवार को मुंबई में अपने कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सोमवार को वे राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए हैं। मेसी दिल्ली सुबह करीब 10:45 बजे पहुंचेंगे। यहां वे एक होटल में लगभग 50 मिनट का मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पहुंचेंगे, जहां दोनों के बीच करीब 20 मिनट की मुलाकात और बातचीत होगी। इसके बाद मेसी एक सांसद के आवास जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात भारत के मुख्य न्यायाधीश, सेना प्रमुख और अर्जेंटीना के भारत में राजदूत से होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें :लोकसभा में आज पेश होगा एप्रोप्रिएशन बिल, वायु प्रदूषण पर भी होगी चर्चा

फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भव्य स्वागत

दिल्ली में अपने कार्यक्रमों के दौरान मेसी फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का दौरा भी करेंगे। स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मेसी यहाँ भारतीय खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात करेंगे और एक छोटे फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों का अभिवादन करेंगे। इसके साथ ही वे ग्रुप फोटो भी खिंचवाएंगे।

Share this news

संबंधित खबरें