रोटरैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची ने “रक्षा सूत्र” में वीरों को बांधी राखी

Anupam Mishra | August 10, 2025 | 02:17 PM IST
  • रक्षाबंधन पर सेना, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मान और भाईचारे का संदेश, राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ी कई इकाइयाँ

Samachar Post डेस्क, रांची : रोटरैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर “रक्षा सूत्र” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस पहल के तहत क्लब के सदस्यों ने रांची के विभिन्न स्थानों पर सेना के जवानों, पुलिसकर्मियों और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

राखी बांधते समय गर्व, खुशी और भावुकता से भरे पल देखने को मिले

कार्यक्रम की खासियत यह रही कि यूनाइटेड रांची ने देशभर के कई रोटरैक्ट क्लबों को जोड़कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। राखी बांधते समय गर्व, खुशी और भावुकता से भरे पल देखने को मिले। यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन की परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज के रक्षकों के साथ भाईचारे का एक मजबूत बंधन भी स्थापित हुआ।

इस अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची ने विशेष रूप से श्रीराम समद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीसीआर रांची) का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम और भी प्रभावी बन सका।

Share this news

संबंधित खबरें