देवनद नदी के पास पुलिस का छापा, 726 पेटी अवैध शराब जब्त

  • गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार एसपी के नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र के देवनद नदी के पास छापेमारी की गई। इस दौरान एक कंटेनर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

कंटेनर से मिली 726 पेटी शराब

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 726 पेटी अवैध शराब जब्त की। बरामद शराब में मुख्य रूप से इंपीरियल ब्लू ब्रांड शामिल है। इसमें 750 एमएल की 504 पेटी, 375 एमएल की 174 पेटी और 180 एमएल की 48 पेटी शराब पाई गई।

यह भी पढ़ें: DRDO में 764 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करी पर अंकुश लगेगा। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अवैध शराब के खिलाफ जारी है मुहिम

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

संबंधित खबरें