मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इटखोरी चौक के पास होलसेल राशन दुकान में भीषण आग, करीब तीन लाख का नुकसान

--Advertisment--

  • आधी रात लगी आग, दुकान जलकर राख

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा जिले के इटखोरी चौक के समीप देर रात एक होलसेल राशन की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह दुकान इटखोरी थाना क्षेत्र के मलकपुर निवासी अमित कुमार (पिता रामचंद्र साव) की बताई जा रही है।

राशन और सामान पूरी तरह खाक

आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा चावल, दाल, आटा, तेल समेत बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री पूरी तरह जल गई। इसके अलावा लकड़ी के रैक, काउंटर और अन्य फर्नीचर भी आग की भेंट चढ़ गए। दुकानदार के अनुसार इस घटना में लगभग तीन लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें: ज्वेलरी शॉप में रात की चोरी, नकदी और चांदी के जेवर ले उड़े चोर

सुबह ग्रामीणों ने दी सूचना

घटना देर रात होने के कारण दुकानदार को इसकी तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने दुकान से धुआं उठता देखा और अमित कुमार को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अमित कुमार अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दुकान की हालत देखकर वे स्तब्ध रह गए।

बड़ी अनहोनी टली, प्रशासन पर नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास की दुकानों तक भी फैल सकती थी, लेकिन सौभाग्य से आग सीमित दायरे में ही रही। वहीं, सुबह पुलिस को सूचना देने के बावजूद खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे दुकानदार और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

मुआवजे की मांग

दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था और आग लगने से सब कुछ नष्ट हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित दुकानदार को हर संभव सहायता देने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2025/12/bokaro-abhushan-dukan-chori/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment