जुबीन गर्ग मौत मामला: SIT ने कोर्ट में दाखिल की 3,500 पेज की चार्जशीट

Samachar Post डेस्क, रांची : सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को गुवाहाटी के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में 3,500 पेज की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट चार ट्रंक में लाकर पेश की गई। इस दौरान SIT की 9 सदस्यीय टीम छह गाड़ियों के काफिले के साथ कोर्ट पहुंची।

सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत

19 सितंबर को जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। वह चौथे North East India Festival (NEIF) में भाग लेने गए थे। घटना के बाद असम सरकार ने स्पेशल DGP एम. पी. गुप्ता के नेतृत्व में SIT गठित की।

यह भी पढ़ें: पुनरीक्षण प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी, निरीक्षण और मैपिंग को लेकर सीईओ का सख्त निर्देश

सात आरोपी फिलहाल जेल में

मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार हैं, मैनेजर सिद्धार्थ सरमा, आयोजक श्यामकानु महंता, को-सिंगर अमृतप्रभा महंता, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, कज़िन संदीपन गर्ग, PSO नंदेश्वर बोरा, PSO परेश बैश्य सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

300 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज

SIT ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश पर मामला दर्ज किया था। चार्जशीट दाखिल करने से पहले टीम ने सभी संभावित एंगल की जांच करते हुए 300+ गवाहों के बयान दर्ज किए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि गर्ग की मौत “सीधी-सादी हत्या” लगती है।

सिंगापुर पुलिस की अलग जांच जारी

सिंगापुर पुलिस भी इस मामले की पैरलल जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक पूरी जांच में अभी तीन महीने और लग सकते हैं।

Share this news

संबंधित खबरें