Samachar Post डेस्क, रांची :अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 22 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने अब तक 13 शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें :अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ी इलाके की संकरी और खतरनाक सड़क पर ट्रक अचानक बैलेंस खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर सवार थे। घटना स्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।
पहचान प्रक्रिया शुरू, जांच के आदेश
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और बचाव दल अन्य शवों की तलाश में जुटा है।
Reporter | Samachar Post