Samachar Post रिपोर्टर, पलामू :मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक गंभीर मरीज के परिजन इमरजेंसी वार्ड में ही वीडियो कॉल के जरिए झाड़-फूंक करा रहे थे। डॉक्टर के हस्तक्षेप और सख्त चेतावनी के बाद यह प्रक्रिया रोकी गई। लातेहार के बरवाडीह निवासी सतनन भुईयां की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और उनका ब्रेन पैरालिसिस हो गया था। मरीज के परिजन पहले से ही गांव के एक तांत्रिक से झाड़-फूंक करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें MMCH लाया गया।
यह भी पढ़ें :रांची यूनिवर्सिटी का लीगल स्टडी विभाग बदलेगा नाम, बीसीआई मानकों के अनुसार तैयारी
इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था वीडियो कॉल से झाड़-फूंक
अस्पताल पहुंचने के बाद संतन को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टर इलाज में जुटे थे। इसी दौरान परिजन उसी तांत्रिक से वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिए झाड़-फूंक कराते रहे। रूटीन विजिट के दौरान डॉ. आर.के. रंजन ने जब यह सब देखा, तो उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजन मानने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद डॉक्टर ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद तंत्र-मंत्र तुरंत बंद करा दिया गया।
इलाज जारी, हालत पर नजर
डॉ. रंजन ने बताया कि परिजनों को स्थिति समझा दी गई है और फिलहाल संतन भुईयां का इलाज जारी है। मेडिकल टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।
Reporter | Samachar Post