बड़ा सरेंडर: 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से अधिक का इनाम

Samachar Post डेस्क, रांची : छत्तीसगढ़ नक्सल उन्मूलन अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लेकर कांकेर तक कुल 15 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। इनमें कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल हैं।

गढ़चिरौली: 11 नक्सलियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र से लगे गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र की डीजी रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर 89 लाख रुपये का इनाम था। समर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी पुलिस को सौंपे। प्रमुख आत्मसमर्पित नक्सली विनोद सैयाना थे, जिस पर 25 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित था। ये सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर चोरीकांड का खुलासा: मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार

कांकेर: 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर में पुलिस को भी महत्वपूर्ण सफलता मिली। यहां 4 नक्सलियों ने एसपी आईके एलेसेला के सामने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो पुरुष और दो महिला शामिल हैं। इनमें कंपनी नंबर 10 का एक सक्रिय सदस्य और एक महिला नक्सली मदनवाड़ा नक्सली हमले में शामिल रही थी, जिसमें एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे।

पुनर्वास और सहायता

एसपी आईके एलेसेला ने नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

संबंधित खबरें