झारखंड अंडर-14 फुटबॉल टीम ने मुख्यमंत्री से भेंट की, राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर बधाई

Rupa Kumari | December 9, 2025 | 04:39 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की “अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम” ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा और समर्पण को झारखंड के गौरव का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें: वैशाली में यात्री बस और ऑटो की भीषण टक्कर: 3 की मौत, 7 गंभीर घायल

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

मुलाकात 1 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप के बाद हुई। फाइनल में झारखंड ने पंजाब को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 6–5 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीता।

खिलाड़ियों ने सरकार की नीतियों की सराहना की

टीम के खिलाड़ियों ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीतियों और प्रोत्साहन योजनाओं से उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार प्रेरणा मिल रही है।

Share this news

संबंधित खबरें