नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, 3 नए विभागों पर लग सकती है मुहर

  • कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडे

Samachar Post डेस्क, बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हैं। इसी बीच आज नीतीश कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें: रांची में दो गुटों की भिड़ंत, आरोपी छत से कूदे; पैर टूटा

नौकरी और रोजगार के लिए नए विभाग

युवाओं को 1 करोड़ नौकरी और रोजगार का वादा पूरा करने के लिए सरकार तीन नए विभाग बनाने की योजना पर काम कर रही है। आज इन विभागों को स्वीकृति मिलने की संभावना है।

विभागों की भूमिका

सूत्रों के अनुसार, ये विभाग रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्यमिता को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नई सरकार बनने के बाद यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले हुई बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी थी।

Share this news

संबंधित खबरें