मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बाइकों में जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : लातेहार जिले के NH-75 रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर जगलदागा के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति में थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं। घायलों की पहचान जिब्रिल अंसारी (निवासी सरयू) और पवन कुमार (निवासी देवी मंडप, चंदवा) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: बच्चे का इलाज कराने गई महिला से दुष्कर्म, क्लीनिक संचालक गिरफ्तार

समाजसेवी ने निभाई मानवता की मिसाल

घटना के बाद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। इसी दौरान चंदवा से लातेहार जा रहे युवा समाजसेवी कुमार नवनीत भी मौके पर पहुँचे और मानवता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया।

दोनों की हालत गंभीर

अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवकों की स्थिति गंभीर है और उनका इलाज जारी है। इस बीच पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

https://samacharpost.live/2025/12/clinic-operator-arrested-for-raping-a-woman-who-went-to-get-her-child-treated/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment