मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में नया घर बनाने पर CCTV अनिवार्य, बिना कैमरा नक्शा पास नहीं होगा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पटना नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब पटना शहरी क्षेत्र में यदि कोई नया घर, अपार्टमेंट या व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाया जाएगा, तो वहां CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। बिना कैमरा इंस्टॉलेशन के भवन का नक्शा पास नहीं किया जाएगा। यह नियम सभी निजी आवासों, अपार्टमेंटों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।

नक्शा पास और टैक्स असेसमेंट में भी CCTV की शर्त

नगर निगम भवन नक्शा पास करने, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और होल्डिंग टैक्स असेसमेंट में भी CCTV लगाने की शर्त शामिल करेगा। प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है और अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा सत्र: छात्रवृत्ति और धान खरीद पर बाबूलाल मरांडी का जोर, BJP विधायकों ने वेल में किया हंगामा

थानों में भी लगाए जाएंगे नए कैमरे

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहर के कई इलाकों में नए कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। जिन थानों और ओपी में अभी CCTV नहीं हैं, वहां भी जल्द कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। कैमरों के रखरखाव की जिम्मेदारी पटना स्मार्ट सिटी निभाएगा।

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और अपार्टमेंटों की सूची तैयार

नगर निगम ने निर्देश दिया है कि सभी थाना क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अपार्टमेंटों और शॉपिंग मॉल्स में कैमरे लगे हैं या नहीं, इसकी सूची तैयार की जाए, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खाली फ्लैटों में चोरी रोकने पर फोकस

शहर में खाली फ्लैटों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए निजी भवन मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों को परिसर के बाहर CCTV लगाने की अपील की गई है। थानों को भी अपार्टमेंट के सचिव या गार्ड प्रभारी के नाम व मोबाइल नंबर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-assembly-session-babulal-scholarship-paddy-purchase-bjp-protest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment