मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लैंड फॉर जॉब घोटाला: आज आ सकता है बड़ा फैसला, लालू परिवार की बढ़ सकती है मुश्किलें

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :लैंड फॉर जॉब घोटाले में आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट अहम फैसला सुना सकती है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत अन्य आरोपी इस फैसले का इंतजार कर रहे हैं। स्पेशल जज विशाल गोगने की अदालत में आज दोपहर सुनवाई निर्धारित है।यह तीसरी बार है जब कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाने जा रही है। इससे पहले 10 नवंबर और 4 दिसंबर को किसी कारणवश फैसला टल गया था। सीबीआई ने 25 अगस्त को इस केस में सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रखा था।

यह भी पढ़ें :बिहार सरकार का सख्त संदेश: 90 दिन में करा लें दाखिल-खारिज, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

लालू और राबड़ी की कानूनी लड़ाई जारी

लालू यादव ने सीबीआई FIR को रद्द कराने और ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उधर राबड़ी देवी ने केस को जज विशाल गोगने की अदालत से दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कराने का अनुरोध किया है। यह याचिका फिलहाल लंबित है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला उस समय का है जब 2004 से 2009 तक लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से जमीनें ली गईं और बाद में ये संपत्तियां लालू परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम कर दी गईं। सीबीआई का कहना है कि यह मामला भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग से जुड़ा है। आज का फैसला इस हाई-प्रोफाइल केस में बड़ा मोड़ ला सकता है और लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ या घट सकती हैं।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-revenue-department-90-days-dakhil-kharij-vijay-sinha/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment