मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्कूल जा रही छात्रा पर गिरा बिजली का पोल, एक की मौत, तीन जख्मी

--Advertisment--

  • मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, छात्रा की मौके पर मौत

Samachar Post डेस्क, पटना : शनिवार सुबह सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर टोला में एक दर्दनाक घटना हुई। स्कूल जा रही एक छात्रा पर अचानक बिजली का पोल गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। यह इलाका मुजफ्फरपुर और वैशाली की सीमा पर स्थित है।

कैसे हुआ हादसा?

सुबह करीब सात छात्राएं एक साथ स्कूल की ओर जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक की बॉडी सड़क के ऊपर लटके बिजली तार में फंस गई। ट्रक आगे बढ़ता गया और तार खिंच गया, जिसके दबाव में बिजली का पोल टूटकर बच्चियों के ऊपर गिर पड़ा। 7वीं की छात्रा विंध्याचली कुमारी (पिता – सुबोध पासवान) गंभीर रूप से घायल हुई, आरडीजेएम अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया दुर्घटना स्थल पर उसका स्कूल बैग, बेल्ट और हेडबैंड बिखरा पड़ा मिला, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे।

यह भी पढ़ें: IRCTC में नौकरी का झांसा देकर ठगी, गोड्डा पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड

तीन छात्राएं घायल

हादसे में तीन अन्य बच्चियां, रीमा कुमारी, अंशु कुमारी, दिव्या कुमारी जख्मी हो गईं। उन्हें CHC सरैया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, सभी छात्राएं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलवर जा रही थीं।

इलाके में तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। बच्ची की मौत से पूरे गांव में मातम फैल गया है। ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग और प्रशासन की गंभीर लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताया है।

ट्रक ड्राइवर हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने आगे की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृत छात्रा के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

https://samacharpost.live/2025/12/unauthorized-ambedkar-statue-installed-old-collectorate-fir-section-144/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment