मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के लिए तीन नए विभाग बनेंगे

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए तीन नए विभागों के गठन की घोषणा की है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि राज्य में कौशल विकास, उच्च शिक्षा और हवाई सेवाओं के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए नए विभाग आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें :पटना जू में जल्द आएंगे नए जानवर, रांची- दिल्ली- चेन्नई जू से होगा आदान-प्रदान

2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, नागर विमानन विभाग बनेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि इन विभागों की स्थापना से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्यमिता के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने लिखा, अगले पांच वर्षों (2025–30) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राज्य में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को मजबूत करना जरूरी है। नए विभागों के गठन से इस लक्ष्य को प्राप्त करने में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

नीतीश कुमार के अनुसार नया उच्च शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुनिश्चित करेगा। अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देगा। तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को सुदृढ़ करेगा और समाज के हर वर्ग के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराएगा। नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार में कई नए हवाई अड्डों का निर्माण जारी है और भविष्य में कई और एयरपोर्ट प्रस्तावित हैं। नागर विमानन विभाग बनने से एयरपोर्ट निर्माण में तेजी आएगी और औद्योगिक माहौल में सुधार होगा, नए रोजगार अवसर पैदा होंगे और राज्य के उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होगी।

MSME को बढ़ावा: दो नई संस्थाओं का भी गठन

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार अलग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय, बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम का गठन करेगी। इसके तहत हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। युवाओं को MSME क्षेत्र से जुड़े कौशल प्रशिक्षण मिलेंगे। कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, ग्रामीण उद्योग और कुटीर उद्योग को मजबूत किया जाएगा और रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न होंगे।

“युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता”

नीतीश कुमार ने अंत में लिखा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। हम चाहते हैं कि बिहार के युवा आत्मनिर्भर बनें, उन्हें रोजगार के व्यापक अवसर मिलें और उनका भविष्य सुरक्षित हो।

https://samacharpost.live/2025/12/patna-zoo-new-animals-ghadial-wolves-babbar-lion-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment