Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार को भूमि विवाद के एक मामले में दलाल के जरिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह शिकायत सीधे जोनल आईजी तक पहुंची थी, जिसके आधार पर की गई जांच में आरोपों को गंभीर माना गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी रीष्मा रमेशन ने सुबोध कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। एसपी ने उनके निलंबन की आधिकारिक पुष्टि भी की है।
यह भी पढ़ें :भारत-रूस संबंधों को नई गति : प्रस्तावित FTA पर बातचीत तेज करने पर सहमति
पहले भी विवादों में रहे हैं प्रभारी, नए थाना प्रभारी की तैनाती
सुबोध कुमार के निलंबन के बाद किशनपुर ओपी प्रभारी नीलेश कुमार को पिपराटांड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को किशनपुर ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सुबोध कुमार का यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में अफीम से जुड़े एक मामले में उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया था। बाद में उन्हें टाउन थाना से पिपराटांड़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। सुबोध कुमार और नए प्रभारी नीलेश कुमार दोनों ही 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।
संवेदनशील माना जाता है पिपराटांड़ क्षेत्र
पिपराटांड़ थाना क्षेत्र चतरा जिले की सीमा से सटा हुआ है और यह इलाका अवैध अफीम की खेती के कारण संवेदनशील माना जाता है। इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण नक्सल-विरोधी अभियान भी चलाए जा चुके हैं।
Reporter | Samachar Post