लोकसभा चुनाव : संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी ने प्रवीण कच्छप को बनाया रांची से उम्मीदवार

Samachar Post | April 25, 2024 | 01:54 PM IST
Samachar Post, रांची : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी ने भी एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रांची लोकसभा सीट से प्रवीण कच्छप को पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किया गया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने कहा कि रांची लोकसभा सीट एक सामान्य सीट है, जिसमें सभी दल जेनरल कैटेगरी के उम्मीदवार उतार रहे हैं। वहीं संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी ने यहां खतियानी उम्मीदवार को उतारने का निर्णय लिया है। ताकि वह रांची के लोगों की भावना के अनुरूप देश के सर्वोच्च सदन में झारखंड की आवाज बन सके। 

उन्होंने कहा कि प्रवीण कच्छप छात्र जीवन से ही विभिन्न आंदोलनों से जुड़े रहे हैं। चाहे कॉलेज के छात्र-छात्राओं की समस्या हो या फिर स्थानीय नीति की बात हो, युवाओं की नौकरी की बात हो या रोजगार दिलाने की बात हो। इन सभी मुद्दों पर प्रवीण कच्छप सड़क पर उतरकर आंदोलन कर चुके हैं। आगे भी सभी की आवाज बनकर सदन में मजबूती से खड़ें होंगे।

खबरों के साथ हर पल अपडेट रहने के लिए Samachar Post का मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल करें। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। Click Here

Share this news

संबंधित खबरें