मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, कई मुद्दों पर आज हो सकती है चर्चा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन है। ये पांच दिवसीय सत्र पांच दिनों का था। इन पांच दिनों के सत्र में विधानसभा के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का मतदान कराया गया। विधायकों को शपथ दिलाई गई और राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। साथ ही अनुपूरक बजट भी पेश किया गया।

यह भी पढ़ें :जेपी नड्डा आज शाम देवघर पहुंचेंगे, दो दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल

ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े मुद्दे पर चर्चा संभव

आज सत्र के आखिरी दिन है। अनुमान है कि आज ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ा मुद्दा जैसे जीविका समूह और इस समूह से जुड़ी महिलाओं जीविका दीदी पर मुख्य चर्चा हो सकती है। बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार आज जीविका समूहों द्वारा बिहार में स्थापना और उनके संचालन बैंक ऋण की वापसी की व्यवस्था और इन समूहों द्वारा बिहार के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में निभाई जा रही उनकी भूमिका पर भी चर्चा संभव है।

91 हज़ार करोड़ का हो सकता है बजट

आज सत्र में सेकंड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा की जाएगी। फिर बिल को सदन में पारित किया जाएगा। बिल का बजट लगभग 91 हज़ार करोड़ रुपए हो सकता है। वही विधान परिषद में आज शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना विश्विद्यालय के वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे।

https://samacharpost.live/2025/12/jp-nadda-devghar-visit-bjp-meetings-baidyanath-temple-office-inauguration/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment