मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेपी नड्डा आज शाम देवघर पहुंचेंगे, दो दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज (शुक्रवार) शाम देवघर पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वे कई अहम संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा के अनुसार, नड्डा का काफिला शाम 7:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: धनबाद गैस रिसाव कांड: दो की मौत, जांच समिति गठित लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

पहला दिन: कोर कमेटी के साथ महत्वपूर्ण बैठक

रात 8:45 बजे नड्डा भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा सत्र और पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

दूसरा दिन (6 दिसंबर): पूजा-अर्चना और कार्यालय का उद्घाटन

सुबह 9:00 बजे जेपी नड्डा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह 10:00 बजे वे देवघर में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जेपी नड्डा का यह दौरा विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने के तुरंत बाद हो रहा है, जिसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/12/dhanbad-kenduadih-gas-leak-incident-two-dead-bccl-negligence-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment