धनबाद गैस रिसाव कांड: दो की मौत, जांच समिति गठित लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Rupa Kumari | December 5, 2025 | 12:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद के पुटकी अंचल स्थित केंदुआडीह की कई बस्तियों में जहरीली गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से प्रभावित हैं। स्थानीय लोग बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही पर नाराज़ हैं और इलाके में डर का माहौल बन गया है। घटना के बाद बीसीसीएल, जिला प्रशासन और स्थानीय थाना ने संयुक्त रूप से राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन शुरुआती निरीक्षण में समन्वय की कमी और धीमी कार्रवाई सामने आई।

जांच समिति गठित, दोषियों पर गिरेगी गाज

घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसी आदित्य रंजन ने उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। समिति बिंदुवार जांच कर यह तय करेगी कि किसकी लापरवाही से जान-माल की क्षति हुई। रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में हल्की कमजोरी, RBI की पॉलिसी से पहले निवेशकों का सतर्क रुख

बैठक में उठे महत्वपूर्ण मुद्दे

समाहरणालय में आयोजित बैठक में बीसीसीएल, DGMS, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और JRDA के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में गैस रिसाव के कारण रोकथाम के संभावित उपाय प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना बीसीसीएल प्रबंधन की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रभावित लोगों को तुरंत शिफ्ट किया जाएगा

बैठक में फैसला हुआ कि प्रभावित मोहल्लों के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। इसके लिए बीसीसीएल के एरिया जीएम को टेंट सिटी बनाने के निर्देश दिए गए, जहाँ ठंड से बचाव स्वच्छ पानी, भोजन, बिजली, शौचालय 24×7 डॉक्टर और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बीसीसीएल टीम और जिला प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश मिले हैं।

Share this news

संबंधित खबरें